कोरोना से गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा, 16 पॉजिटिव केसों में 4 केस आए सामने

लुधियाना (10 JUNE) कोरोना वायरस का खतरा गर्भवती महिलाओं पर ज्यादा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार 4 गर्भवती महिलाएं कोरोना वायरस से पीड़ित पाई गईं हैं, जबकि कल डी.एम.सी. अस्पताल की असिस्टेंट नर्सिंग सुपरवाइजर जो गर्भवती बताई जाती है, भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

दयानंद अस्पताल के नोडल अफसर डा. अश्वनी चौधरी ने इस की पुष्टि करते हुए बताया कि असिस्टेंट नर्सिंग सुपरवाइजर के पॉजिटिव आने के बाद स्टाफ के 28 कर्मचारियों को क्वारंटाईन कर दिया गया है। दूसरी ओर गर्भवती महिलाओं में 23 वर्षीय और 22 वर्षीय हैबोवाल कलां, 23 वर्षीय मुंडीयां कलां, 24 वर्षीय दशमेश नगर की रहने वाली हैं।

वायरस से पहले ही बीमार चल रहे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कैंसर से पीड़ित एक 67 वर्षीय मरीज, जो जालंधर का रहने वाला है। वहां के एक प्राइवेट अस्पताल से रैफर होकर यहां आया है। उसके इलावा 35 वर्षीय मरीज नेता जी नगर हैबोवाल कलां, 67 वर्षीय महल दिलबाग कालोनी एक्स्टेंशन, 27 वर्षीय खन्ना के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुई है। 37 वर्षीय महिला पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से पीड़ित हुई दोराहा की रहने वाली है। उपरोक्त पीड़ितों के इलावा 53 वर्षीय महिला न्यू दीप नगर सिविल लाइन, 65 वर्षीय महिला हबीबगंज, 29 वर्षीय व्यक्ति गांव जस्सोवाल, 23 वर्षीय महिला जो एक बैंक में काम करती है। दिल्ली की रहने वाली है और अपने भाई के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई है।

इसके इलावा कोरोना वायरस से एक टी.बी. का मरीज भी इन्फैक्टिड पाया गया है। 48 वर्षीय महिला कोट मंगल सिंह और एक अन्य केस में गर्भवती महिला के 33 वर्षीय पति भी आज कोरोना पॉजिटिव आए हैं। डी.एम.सी. के फ्लू कार्नर पर एक 30 वर्षीय महिला ओमैकस रॉयल रैजीडैंसी के पास रहने वाली भी कोरोना पॉजिटिव है।

प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना मामलों पर टिप्पणी करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए नियमों का पालन किया जाए। सिविल सर्जन ने कहा कि जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। लोगों को ज्यादा चौकन्ना रहने की जरूरत है। इसमें सोशल डिस्टैंसिंग और मास्क पहनना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोग सावधान रहें और लापरवाही न बरतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here