राहुल गांधी  की अगुवाई में यह यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में दाखिल होगी-उनका स्वागत किया जायेगा – विजय शर्मा टिंकू ।

 

जे के बत्ता (चण्डीगढ ) : कांग्रेस सूत्रों के अनुसार हरियाणा के पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए राहुल गांधी  की अगुवाई में यह यात्रा यह यात्रा 12 जनवरी को पंजाब में दाखिल होगी. कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक नौ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है ।  भारत जोड़ो यात्रा 12 जनवरी को पंजाब  में प्रवेश करेगी, जहां से उसे फिर जम्मू और कश्मीर  जाना है । कांग्रेस की भारत जोडो  यात्रा के तहत विधानसभा क्षेत्र खरड़ के प्रभारी विजय शर्मा टिंकू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के अलग – अलग  गांवों व कस्बों में जा कर बैठकें  करके लोगों  को  इस भारत जोडो  यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया ।  इस यात्रा को लेकर कुराली, नवांगराव, नगलिया व झांजेड़ी आदि में उत्साह देखने को मिला । नयागांव में हुई  बैठक के दौरान स्थानिय नयागांव कांग्रेस के प्रधान कुलदीप सिंह सिध्दू,सुधीर सूद गोला, र्निमला सूद जनता कलोनी,गणेष बर्थवाल,मंजीत सिंह सिध्दू,अवतार सिंह सिध्दू, गोविंद राम,दिपिका नेगी, कुलदीप सिंह सहित सैंकडो कांग्रेस के कार्यकर्ता मोजूद थे । विजय शर्मा टिंकू ने कहा कि  खरड़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में काग्रेस के हजारों कार्यकर्ता व सदस्य इस भारत जोडो यात्रा में  शिरकत करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here